• Wed. Jul 1st, 2026
Spread the love

राजनंदगांव,

दिनांक 08.01.2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात टीम द्वारा इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर की गई कार्यवाही -ओव्हर स्पीड वाहनों में 05 प्रकरण,दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 15 प्रकरण,चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट 05 प्रकरण अन्य धाराओं में 12 वाहनों में कार्यवाही किया गया।

मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 35 वाहनों पर कार्यवाही कर 25000/रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

इंटरसेप्टर वाहन की मदद से अब यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही करेंगी। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे, ओव्हर स्पीड एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।

दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगायें एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

You Missed