• Fri. May 8th, 2026
Spread the love

आने वाले सभी चुनाव में विकास के लिए कमल खिलाने का आव्हान

महामाया मंदिर वार्ड में 70 लाख के भूमिपूजन एवं हमर अस्पताल लोकार्पण

रायपुर,

अमृत टुडे। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील कुमार सोनी ने आज दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महामाया मंदिर वार्ड 65 में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, भूमि पूजन अंतर्गत बड़ा नाला (राशि 50 लाख), विभिन्न स्थानोें में नाली, पुलिया निर्माण इत्यादि कार्य (राशि 10 लाख), मठपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (राशि 10 लाख) तथा हमर अस्पताल का लोकार्पण शामिल है।

विधायक सोनी ने अपने उद्बोधन में बड़ी संख्या में उपस्थित आमजनों को इन विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने केवल 1 वर्ष में नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम के लिए 7 हजार करोड़ रूपये की सौगात दी है। केवल 1 वर्ष में लोकप्रिय सांसद और दक्षिण विधानसभा के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने करोड़ों रूपये की सौगात दक्षिण विधानसभा को दी है।

विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी 1 माह भी पूरा नहीं हुआ है और हमने दक्षिण विधानसभा में करोड़ों रूपये के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्य किये हैं, यह भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के जनप्रतिनिधियों की सोच है। उन्होंने कहा कि आपने कमल फूल पर बटन दबाकर विकास की नींव रखी है, विकास कार्यों के लिए कहीं भी पैसे की कोई कमी नहीं होगी। कोई वार्ड नहीं होगा, जहॉ समस्या होगी और जहॉ समस्या होगी वहॉ समस्या का निराकरण किया जायेगा।

आज हमने महामाया मंदिर वार्ड में लगभग 70 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅं, आने वाले समय में लाखों के और विकास कार्य तीव्र गति से किये जायेंगे। उन्होंने आने वाले सभी चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कमल खिलाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, वार्ड पार्षद सरिता वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सालिग ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल महामंत्री आशीष धनकर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र यादव, संजय सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, ब्रदी गुप्ता, मूलचंद सिन्हा, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकगण, निगम के अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed