• Tue. Jun 30th, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी : उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जोन 9 क्षेत्र में अवन्ति विहार मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का किया निरीक्षण…..

ByPreeti Joshi

Feb 24, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अवन्ति विहार मुख्य मार्ग, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #जीवीपी में सेल्फी पॉइंट, #जोन 9 क्षेत्र, #तालाब की सफाई, #तेलीबांधा, #निरीक्षण, #न्यूजछत्तीसगढ़, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शेड में व्यवस्थापित, #सुलभ शौचालय, #स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी : उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जोन 9 क्षेत्र में अवन्ति विहार मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का किया निरीक्षण, तेलीबांधा में जीवीपी में सेल्फी पॉइंट बनाने के दिए निर्देश,

सड़क पर लग रहे बाजार को शेड में व्यवस्थापित करने कहा

रायपुर, 24 फरवरी 2025

अमृत टुडे । स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में तैयारियां तेज गति से प्रगति पर हैँ. आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जोन प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने तेलीबांधा चौक बाजार के समीप नगर निगम जोन 9 द्वारा विकसित जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया. वहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है.

अब वहाँ सेल्फी पॉइंट शीघ्र विकसित किये जाने का कार्य नगर निगम जोन 9 द्वारा किया जायेगा. उपायुक्त ने तेलीबांधा में सड़क पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित किये जाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.

Leave a Reply

You Missed