• Wed. Feb 11th, 2026

जिले के प्रभारी सचिव ने किया बिंजली बांध का निरीक्षण…..

ByPreeti Joshi

May 9, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #कार्यपालन अभियंता, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #जिला मुख्यालय, #जिले के प्रभारी सचिव, #नारायणपुर, #नारायणपुर : जिले के प्रभारी सचिव ने किया बिंजली बांध का निरीक्षण....., #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रभारी सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, #बिंजली डेम), #राजेश सुकुमार टोप्पो, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

नहर का प्रोफाईल सुधारने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए निर्देश

नारायणपुर, 09 मई 2025 

अमृत टुडे। जिले के प्रभारी सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने जिला मुख्यालय से लगभग 05 किलोमिटर दूर ग्राम बिंजली में स्थित शांत सरोवर (बिंजली डेम) का भ्रमण किया। इस बांध का निर्माण 1978-79 में पूर्ण किया गया है। बांध की लंबाई 2130 मीटर एवं पानी का भराव क्षमता 4.15 मिलियन क्यूबिक मीटर है, जिसमें 1093 हेक्टेयर सिचांई की जाति है इनमें से 810 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसल 283 हेक्टेयर शामिल है। नहर की लंबाई 15.60 किलोमिटर में 08 ग्राम शामिल हैं, जिसमें खैराभाट, पालकी, बिंजली, तेलसी, गुरिया, सुलेंगा, करलखा और माहका के 645 कृषक लाभांवित हो रहे हैं। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान बांध के अण्डर सेक्शन को सुधारने फार्क में लगे पेड़ को कटाने, नहर का प्रोफाईल सुधारने तथा किसी भी बांध के सौन्दर्यीकरण करने के पूर्व विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए।

जिले के प्रभारी सचिव टोप्पो ने शांत सरोवर के निरीक्षण पश्चात बिंजली में तेन्दुपत्ता फड़ का भी अवलोकन किया। वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के. ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रामिणों के द्वारा तेन्दुपत्ता तोड़ाई कर फड़ में बेचने लाते है जिसका राशि उनके बैंक खाते में आनलाईन पेमेंट किया जाता है। खातेदारी के मुखिया के मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रितों को मुआवजा राशि वन विभाग के माध्यम से दिए जाने की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार चौधरी सहित विभागीय अधिकरी उपस्थित थे।

Leave a Reply