• Wed. Apr 1st, 2026

मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Spread the love

रायपुर, 17 फरवरी 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 17 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कर्पूरी ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कर्पूरी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है।

भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ’भारतरत्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि कर्पूरी जी ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed