• Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

रायपुर, 10 जुलाई 2024

अमृत टुडे । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेष के परिपालन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आवारा मवेषियों की धरपकड़ अभियान चलाकर की जा रही है।

इस क्रम में आज अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के मार्बल लाईन एरिया के मार्ग में 6 आवारा मवेषियों की धरपकड़ की गई। जोन 9 की टीम ने मैग्नेटो माॅल के पास मुख्य मार्ग पर 8 आवारा मवेषियों की धरपकड की । इसी प्रकार निगम जोन 10 की टीम ने व्हीआईपी मार्ग में 4 आवारा मवेषियों की धरपकड़ की ।

जोन 9 की टीम ने भावना नगर और चिल्फी हाईट से विधायक कालोनी मार्ग में काउकेचर वाहन की सहायता से विषेष टीम के श्रमवीरों द्वारा मार्ग में आवारा मवेषियों की धरपकड की । नगर निगम आयुक्त के निर्देषानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेष के परिपालन में नगर निगम रायपुर द्वारा मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विषेष टीम के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेषियों की धरपकड़ का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply