• Tue. Aug 4th, 2026
Spread the love

रायपुर, 17 अगस्त 2024

अमृत टुडे। रायपुर सिटीजन स्कूल बजरंग नगर में वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर महिला समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांता सिंघानिया अध्यक्ष वनबंधु महिला समिति एवं अध्यक्षता अनीता खंडेलवाल चैप्टर उपाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि सरिता रेखानी सेक्रेटरी एवं सुनीता मोड सदस्य आदि उपस्थित थे |

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व राज्य गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया ततपश्चात वनबंधु महिला समिति के अध्यक्ष कांता सिंघानिया का स्वागत प्राचार्य नवनीत जैन एवं संचालक विनोद जैन द्वारा किया गया |


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनीता खंडेलवाल का स्वागत प्राचार्य नवनीत जैन द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि सरिता रेखानि सुनीता मोड का स्वागत वाइस प्रिंसिपल नमिता सोनी द्वारा किया गया उसके बाद सभी अतिथियों को तिरंगा बैच लगाया गया एवं सभी अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे में अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त की गई


स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत भाषण सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया एवम मिष्ठान सेव बूंदी का वितरण किया गया।
अंत में आभार प्राचार्य नवनीत जैन द्वारा किया गया

Leave a Reply

You Missed