• Tue. Aug 4th, 2026
Spread the love

रायपुर, 17 अगस्त 2024

अमृत टुडे। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनौद में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा हो रही है। इस धार्मिक कथा स्थल में देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल रायपुर पहुंचे हैं। इस आयोजन में शामिल श्रोताओं के मोबाइल फोन, पर्स के साथ ही सोने के जेवरात चोरी की घटना लगातार सामने आ रही थी।


तीन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने का चैन चोरी की घटनाएं सामने आई थी ओर उन महिलाओं ने नयी राजधानी के राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


पुलिस थाने में शिकायतों के लगातार बढ़ते हुए कार्यवाही करते हुए पांच आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सायबर ब्रांच की सहायता से थाना पुलिस नकी संयुक्त कार्यवाही की गई हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 महिला सहित एक पुरुष चोर को गिरफ्तार किया है।

सभी छह आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले रायपुर के वेलकम होटल में ठहरे थे। जहां से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

Leave a Reply

You Missed