• Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

एमआईसी सदस्य आकाष तिवारी ने वार्ड 35 में विषेष टीम से एंटी लार्वा ट्रीटमेंट करवाया , वार्ड में हर सोमवार मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा अभियान चलाया जायेगा


रायपुर,15 अक्टूबर 2024

अमृत टुडे। नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य एवं पंडित रविषंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद आकाष तिवारी ने आज से वार्ड स्तर पर 10 कर्मचारियों की विषेष टीम की सहायता से वार्ड क्षेत्र में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरों के कारगर नियंत्रण की दृष्टि से व्यापक रूप से एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान स्थल निरीक्षण कर चलवाया ।

वार्ड क्रमांक 35 में नगर निगम जोन 4 के तहत 10 कर्मचारियों की विषेष टीम पूरे वार्ड क्षेत्र में प्रति सोमवार हर सप्ताह सघन एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु चलायेगी।

वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य ने गुणवत्ता पूर्ण एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान वार्ड क्षेत्र में व्यापक रूप से चलाने का जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सुझाव दिया।

Leave a Reply