• Wed. Nov 18th, 2026

धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

Spread the love

आरोपी से कुल 15 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1650/- रूपये एवं बिक्री रकम 230/- रूपये जुमला 1880/- रूपये जप्त कर,धारा 34 (1)आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

अमृत टुडे। धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर चौकी बिरेझर द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी रितुराज टण्डन पिता चंद्रपाल टण्डन उम्र 19 वर्ष सा० अंवरी के कब्जे से थैले के अंदर 15 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1650/- रूपये एवं बिक्री रकम 230/- रुपये जुमला रकम 1880/-रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

आरोपी का नाम रितुराज टण्डन पिता चंद्रपाल टण्डन उम्र 19 वर्ष सा० अंवरी,चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला-धमतरी (छ०ग०)सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी बिरेझर से प्रआर.सोहन ध्रुव आर.जितेंद्र चंद्राकर, सैनिक गोवर्धन लहरें सहित बिरेझर पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

You Missed