• Tue. Jun 30th, 2026
Spread the love

राजनंदगांव, 23 सितम्बर 2025

अमृत टुडे।

चिखली पुलिस की कार्यवाही शांतिभंग करने वाले बदमाश पर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली मे प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं वाद विवाद की सूचना के आधार पर आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को दोनो पक्ष आपस मे लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर बदमाश

01. रामकुमार साहू पिता स्व. पंचराम साहू उम्र 46 साल साकिन कांकेतरा ओपी चिखली,

02. तुमेश्वर पिता हेमधर साहू उम्र 23 साल साकिन कांकेतरा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
टीप:- क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, अरूण कुमार नेताम, आर. सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

You Missed